फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के छपरा गांव में रविवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में पति ने तहरीर देकर जमीनी विवाद में परिवार के लोगों पर पत्नी को मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

छपरा गांव निवासी गौतम कुमार की पत्नी सुमन (32) की रविवार की सुबह करीब आठ बजे संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर थाना ले आए। इस मामले में सुमन के पति गौतम कुमार ने थाना में अपने भाई और भाभी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया कि सुबह आठ बजे जमीनी विवाद को लेकर मेरे बड़े भाई और भाभी ने गला दबाकर उसकी पत्नी सुमन की हत्या कर दी।
इस संबंध में सीओ सैदपुर रामबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर सुमन की मौत के बाद उसका छह वर्षीय पुत्र और दस वर्षीय पुत्री के सामने पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें