फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: झपकी आने से खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक की मौत

विज्ञापन
नंदगंज के रेवसा हाइवे पर सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर-संवाद
विज्ञापन
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रेवसा पेट्रोल पंप के पास शनिवार की सुबह करीब पांच बजे चालक को झपकी आने से ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी बांधकर क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटाया और काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि रीवा (मध्य प्रदेश) के हनुमाना थाना क्षेत्र के भंवराहा गांव निवासी मुकेश कोल (40) ट्रेलर लेकर जा रहे थे। रेवसा पेट्रोल पंप के पास उनका ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहले से खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक की केबिन में ही फंसकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रस्सी बांधकर क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटाया गया और काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों एवं ट्रेलर मालिक को घटना की सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, जिसे सामान्य कराया। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मृतक की पत्नी रेशमी कोल के तहरीर देने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें