फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, ट्रैक्टर के धक्के से छात्रा की मौत

विज्ञापन
ओमप्रकाश यादव की मौत के बाद सुखदेवपुर चौराहे पर चक्काजाम करते लोग। स्रोत- वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में मंगलवार को दो सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक ओर पत्नी के साथ ससुराल जा रहे ओमप्रकाश यादव उर्फ संजय (40) की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर एक बजे गाजीपुर-मेदनीपुर मार्ग जाम कर दिया। वहीं घर निर्माण के लिए मंगाई गई ईंटों लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से काजल कश्यप (15) की मौत हो गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि बिरनो थाना क्षेत्र के डाड़ीकला गांव निवासी ओम प्रकाश यादव उर्फ संजय पत्नी को लेकर बाइक से ससुराल फूलपुर जा रहे थे। सुखदेवपुर चौराहा के पास ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार ओमप्रकाश यादव सड़क पर गिर गए। जबकि पत्नी दूसरी तरफ गिरी। इधर, हादसे से घबराए चालक ने ट्रेलर को बैक किया, इस दौरान ट्रेलर का पहिया ओमप्रकाश यादव को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। वहीं, पत्नी को हल्की चोटें आईं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों एवं राहगीरों ने सुखदेवपुर चौराहे के सामने दोपहर एक बजे गाजीपुर-मेदनीपुर मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के मान-मनौव्वल व कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2.45 बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर को रास्ता दिखा रही थी काजल

सुहवल । थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पटकनियां गांव निवासी पिता गुड्डू कश्यप ने बताया कि दोपहर में करीब 12.30 बजे घर के निर्माण के लिए ईंटें मंगाई गईं थीं। पुत्री काजल ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ता दिखा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका तीन भाई और चार बहनों में छठे स्थान पर थी। वह कक्षा आठ की छात्रा थी और पढ़ने-लिखने में काफी होनहार थी। पिता गुड्डू कश्यप मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इधर हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। सुहवल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। संवाद

ओमप्रकाश यादव की मौत के बाद सुखदेवपुर चौराहे पर चक्काजाम करते लोग। स्रोत- वीडियो ग्रैब

ओमप्रकाश यादव की मौत के बाद सुखदेवपुर चौराहे पर चक्काजाम करते लोग। स्रोत- वीडियो ग्रैब

ओमप्रकाश यादव की मौत के बाद सुखदेवपुर चौराहे पर चक्काजाम करते लोग। स्रोत- वीडियो ग्रैब

ओमप्रकाश यादव की मौत के बाद सुखदेवपुर चौराहे पर चक्काजाम करते लोग। स्रोत- वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें