पारस और गोविंदा को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने गोविंदा को मृत घोषित कर दिया। पारस को वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना के चलते मौके पर आधे घंटे तक जाम जैसी स्थिति रही। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में तीनों युवकों की मौत हो गई। बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सुहवल थाना क्षेत्र अंतर्गत भगीरथपुर गांव निवासी अभिषेक यादव (22) शुक्रवार दोपहर प्रयागराज से सीआरपीएफ की परीक्षा देकर ट्रेन से लौटा था। मुगलसराय के समीप अलीनगर क्रॉसिंग पर चलती ट्रेन से अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व स्थानीय थाना पुलिस उसे अस्पताल ले गई।
जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता राजेश यादव ने बताया कि उनके दो बेटों में अभिषेक बड़ा, जबकि अमन छोटा है। शुरू से ही फोर्स में जाकर देश सेवा करने की इच्छा थी।