फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल पर नहीं चालू हुआ आवागमन, लोग परेशान

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के बच्छलकापुरा रामपुर का निर्माणाधीन पीपा पुल। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
बच्छल का पुरा रामपुर पीपा पुल पर आवागमन चालू नहीं होने से गंगा पार के लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बच्छल का पुरा रामपुर पीपा पुल को अभी चालू नहीं किया जा सका है। इससे शादी विवाह का मौसम होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को गंगापार के गांवों में जाने के लिए जिला मुख्यालय होकर जाना पड़ रहा है। इसमें लोगों को समय और पैसे दोनों की क्षति उठानी पड़ रही है। गंगा किनारे स्थित हरिहरपुर, बच्छलकापुरा, तिवारीपुर, सेमरा, शेरपुर आदि गांव के लोगों को खेती के लिए गंगा पार जाना पड़ता है। पुल के चालू नहीं होने से किसानों को जान जोखिम में डालकर नाव से यात्रा करनी पड़ रही है। शासन के नियमानुसार 15 अक्तूबर को पीपा पुल का संचालन शुरू हो जाना चाहिए और 15 जून को पुल बंद हो जाता है। शासन द्वारा निर्धारित तिथि से डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुल का संचालन शुरू नहीं हो सका है। पिछले सप्ताह पीपापुल का निर्माण शुरू हुआ है अब इसके चालू होने में काफी समय लगने की संभावना है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता महेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि इस वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के कारण निर्माण देर से शुरू हुआ है। तेजी से निर्माण हो रहा है और जल्द ही इसे आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें