फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदा ट्रैक्टर-ट्राली पलटा, दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल थाना क्षेत्र ज्ञानपुर लिंक मार्ग पर रविवार को अनियंत्रित तेज रफ्तार बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई, जिसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि चालक सहित दो लोग मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बलिया जनपद के नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवा घाट निवासी सुनील चौधरी ट्रैक्टर-ट्राली पर बालू लादकर लालापुर गांव आ रहा था। ट्राली पर से बालू उतराने के लिए दो मजदूर सोनू चौधरी (19) और नीरज चौधरी ट्राली पर मौजूद थे। ज्ञानपुर लिंक मार्ग के पास तेज रफ्तार बालू लदी ट्रैक्टर- ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मजदूर सोनू चौधरी दब गया। इधर चालक और सवार मजदूर वहां से भाग गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद सोनू को ट्राली से बाहर निकाला और उपचार के लिए कोटवा नारायनपुर डॉक्टर के पास लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें