फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक के पास रविवार की दोपहर डेढ़ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि किशोर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर सड़क के बीचो-बीच ट्रक खड़ा होने से जाम की स्थिति बन गई। आधे घंटे बाद दोपहर दो बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना के कटहरी गांव निवासी कृशल्य चौहान (18) मियनाबड़ा गांव स्थित ननिहाल में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई करता था। दोपहर में कृशल्य चौहान अपने मित्र मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना थाना के वलीदपुर गांव निवासी अभिषेक कनौजिया (16) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। स्टेट बैंक के पास गाजीपुर- आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालाबाद की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक को बाइक सवार ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान विपरित दिशा से दूसरे ट्रक के आने से दोनों बाइक सवार चपेट में आ गए। हादसे में कृशल्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशोर अभिषेक कनौजिया घायल हो गया। इधर घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क पर ट्रक खड़ा होने से आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लेने के बाद जाम समाप्त हुआ। इधर घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची मां कुसुम लता चौहान और पिता श्याम भवन चौहान के बिलखने से सन्नाटा पसर गया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें