फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई के चार नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर शनिवार को अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामपाल सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग मिठाई के चार नमूने लिए गए।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक दुकान से बेसन का लड्डू तथा पोस्ताघाट नवाबगंज के पास से बर्फी का नमूना लिया गया। इसके अलावा जमानिया मोड़ से बर्फी एवं छेना की मिठाई का नमूना लिया गया। जांच करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार, गोपालचंद, समला प्रसाद यादव, श्रीराम यादव एवं राजीव कुमार सिंह शामिल थे। बताया कि इससे पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने अब तक कुल 27 नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें