फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताया, खाद्य पदार्थ कैसे रखंे सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि कार्यालय पर मंगलवार को विश्व खाद्य दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें तीनों खाद्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी दवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी, होटल व्यवसाय से जुड़े लोग, बेकरी एवं मिठाई से जुड़े दुकानदार, खोया व्यापार, दूध व्यापारी एवं अन्य खाद्य कारोबार से जुड़े लोगों ने भाग लिया। जिसमें विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस आयोजन का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना एवं खाद्य पदार्थ को असुरक्षित होने पर होने वाली बीमारियों, हानियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

आम जनजीवन में खाद्य पदार्थ को सुरक्षित रखने एवं ग्रहण करने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर खाद्य पदार्थ के जांच के सामान्य तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही जानकारियों की व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी को तैयार किया गया। व्यापारियों के शंकाओं का समाधान किया गया। बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य) अजीत कुमार मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी, औषधि निरीक्षक तथा व्यापार मंडल के अबूफकर, गुड्डू केशरी, अशोक अग्रहरि, निर्गुणदास, विजय शंकर वर्मा, नागमणि मिश्र समेत अन्य खाद्य कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें