फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पीएम से गुहार लगाएंगे शिक्षामित्र

Thu, 17 Sep 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के सदस्य गुरुवार को वाराणसी के लिए रवाना हुए। प्रशिक्षण के बाद समायोजन रद्द कर दिए जाने से आहत शिक्षामित्र अपनी गुहार लगाने के लिए शुक्रवार को वाराणसी में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम
विज्ञापन


में सभास्थल पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की तरफ से पीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इससे पहले हुई बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष रामप्रताप यादव ने बताया कि छह सदस्यीय कमेटी को प्रधानमंत्री से वार्ता

करने की अनुमति मिल गई है। उन्होंने जिले के सभी समायोजित एवं असमायोजित शिक्षामित्रों से अपील की कि जो वाराणसी नहीं जा सके वे अपने विद्यालय पर उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करेंगे। इस मौके पर मुन्नू यादव, कमलेश,

अमित यादव, प्रीतम साहू, हनुमान, रामबदन, संजय, ललिकांत, प्रमोद राय, अरुण, बिंदा, विनोद, सुनील, बृजनाथ दुबे, कल्पनाथ, रविन्द्र, शिवकुमार, निशांत राय, संजय वर्मा, कांता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


शिक्षामित्र की हालत बिगड़ी
मरदहथ। थाना क्षेत्र के टिसौरी गांव निवासी शिक्षामित्र सुभाष राम की बुधवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई।

परिवार के लोग आनन-फानन में उसे मऊ अस्पताल में ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुभाष बुधवार को शिक्षामित्रों की जुलूस में भाग लेने के लिए जिला मुख्यालय पर आया था। यहां से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर
विज्ञापन


गया और रात में उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोगों का कहना है कि समायोजन रद्द होने के बाद सुभाष मायूस था। इसी चिंता से उसकी तबियत खराब हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें