वीर अब्दुल हमीद के 50वें शहादत दिवस को लेकर पिछले कई दिनों से धामूपुर गांव स्थित शहीद पार्क में तैयारियां जोरों पर चल रही थी। गुरुवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के एक दिन पूर्व बुधवार को देर रात तक तैयारी का सिलसिला जारी रहा। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने हेलीपैड सहित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जाजया लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
उनके साथ गोपाल यादव, जैकिशन साहू, अनिल मद्धेशिया, लालजी यादव, जीता यादव, डा. आरपी पांडेय, विनोद शुक्ला आदि थे। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल और पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। हेलीपैड देखने के साथ ही आने-जाने वाले रास्तों को भी देखा। इस दौरान जहां कोई कमी पाई, उसे सुधारने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम संयोजक शहीद के पौत्र जमील आलम ने बताया कि गुरुवार की सुबह दस बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होंगा। इस मौके पर अतिथिलगण के रूप में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, राज्यसभा सदस्य राजीवचंद्र शेखर, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पंचायती राजमंत्री कैलाश यादव, धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र, सांसद धर्मेन्द्र यादव, सासंद मनोज तिवारी, पूर्व राज्यसभा सदस्य अमर सिंह, फिल्म निर्देश राजेश पटेल, पूर्व सांसद अफजाल अंसारी आदि भाग लेंगे। बताया कि इस मौके सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।