फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़ पूर्व सैनिक के घर से लाखों की चोरी

Wed, 09 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बरवा चोचकपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक के मकान को चोरों मंगलवार की रात खिड़की का सरिया निकालकर खंगाल दिया। इस दौरान चोर कमरे में रखा आलमारी एवं बक्सा तोड़कर करीब 6 लाख का सोना-चांदी का जेवरात ले उड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। क्षेत्र में लगातार दो रात पूर्व सैनिकों के घर में हुई चोरी की घटना से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन


बरवा चोचकपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक पारसनाथ यादव के परिवार के लोग रोज की तरह मंगलवार की रात भी खाना खाने के बाद बिजली न रहने पर मकान के छत पर सो गए। देर रात चोर मकान की खिड़की का सरिया निकालकर कमरे में घुस गए। इसके बाद अंदर रखे बक्से और आलमारी को तोड़कर उसमें रखा करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। बुधवार की सुबह जगने के बाद पारसनाथ के भाई देशनाथ ने  कमरे की खिड़की की सरिया निकली देखी। बाद में चोरी का पता चला। चोरी की जानकारी होते ही मौके पर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी।

मालूम हो कि सोमवार की रात कमरे की खिड़की उखाड़कर चोर गोसंदेपुर निवासी पूर्व सैनिक नागेंद्र सिंह के मकान से 80 हजार नकदी सहित लाखों के जेवराज उठा ले गए थे। इसके दूसरे दिन ही बरवा निवासी पूर्व सैनिक के मकान में इसी तरीके से चोरी की घटना हुई, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोगों चर्चा है कि पुलिस की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें