फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो बच्चियों को गंगा में फेंककर थाने पहुंची मां, दूसरे दिन मिलीं लाशें; वीडियो ग्राफी के साथ पोस्टमार्टम

Tue, 20 Oct 2026 01:57 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

जौनपुर के केराकत स्थित सिहौली घाट से 13 अक्तूबर को लापता हुईं दोनों बच्चियों के शव गंगा में मिले थे। मौत की वजह और डूबने की पुष्टि के लिए डायटम टेस्ट कराया गया और बिसरा सुरक्षित रखा गया। डीएनए जांच के लिए दांत और बाल भी संरक्षित किए गए। दोनों शवों का देर रात वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
आरोपी मां पहुंची थाने, मिनाक्षी और साक्षी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के केराकत स्थित सिहौली घाट से बीते 13 अक्तूबर को लापता हुईं साक्षी (12) और मीनाक्षी (8) का शव साड़ी में बंधा गंगा में शहर कोतवाली के स्टीमर घाट पर बीते 18 अक्तूबर को मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी थी। परिजनों के आने के बाद कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों शवों का रविवार की देर रात पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान बच्चियों के डूबने की पुष्टि के लिए जहां डायटम टेस्ट के साथ बिसरा सुरक्षित किया गया।

विज्ञापन


साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए दांत और बाल भी दोनों का पिर्जव किया गया। देर रात वीडियो ग्राफी के साथ पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

आजमगढ़ के देवगांव थाना के कपसेठा निवासी सत्येंद्र यादव ने बताया कि पत्नी लक्ष्मी छह माह से अपने मायके में रह रही है। बीते 13 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे लक्ष्मी देवी अपनी दोनों बच्चियों के साथ सिहौली घाट पहुंची थीं। बताया कि देर रात केराकत पुलिस ने फोन करके बताया कि एक महिला थाने पर आई है और बताया कि दोनों बच्चियों को गोमती नदी में फेंक दी है। बच्चियों के लापता होने के बाद से जौनपुर पुलिस और बचाव दल गोमती नदी में उनकी तलाश कर रही थी।

छह दिन तक बच्चियों का कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते 18 अक्तूबर की दोपहर शहर के स्टीमर घाट पर गंगा नदी में दोनों बच्चियों का शव मिला। दोनों साड़ी से बंधी हुई थी। परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों शवों का शिनाख्त कराया गया। देर रात पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चियों का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें