फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुरानी पेंशन की बहाली के लिए निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
ओपीएस की मांग को लेकर कचहरी स्थित सरजू पांडेय पार्क के पास पहुंची अटेवा की तिरंगा यात्रा। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से शुक्रवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पुरानी पेंशन बहाल करो तथा एनपीएस-यूपीएस नहीं, पुरानी पेंशन चाहिए जैसे नारे लगाए गए। अटेवा के जिला संयोजक सरफराज खान ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल कर्मचारियों का मुद्दा नहीं, बल्कि उनके सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की गारंटी से जुड़ा विषय है।
विज्ञापन

जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक अटेवा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगा। इस मौके पर मार्कंडेय यादव, डाॅ. विरेंद्र यादव, अकबर अंसारी, योगेंद्र पटेल, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें