फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यों पर आधारित राजनीति के प्रतीक थे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह : प्रवीण

विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पाजंलि देकर श्रद्धासुम - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह मूल्यों पर आधारित राजनीति के प्रतीक थे। उनका त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि वह हिंदुत्व और सुशासन के पर्याय थे। जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह ने प्रदेश में शिक्षा, प्रशासन और कानून व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद, राजन प्रजापति, अविनाश सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें