फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से गिरे पेड़, उड़े टिनशेड और छप्पर, ओले भी पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार की रात आंधी के साथ हुई तेज बारिश से कई जगहों पर टिनशेड, छप्पर, सोलर प्लेट बोर्ड आदि उड़कर दूर जा गिरे। कई ग्रामीण क्षेत्रों में ओले भी पड़े। आंधी की तेज आवाज और बादलों की गड़गड़ाहट से लोग सहमे रहे। तेज बारिश से मार्गों पर जलजमाव हो गया। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात में बारिश से मौसम ठंडा होने से जहां लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली, वहीं, रविवार की सुबह भी हल्की बारिश हुई। सुबह तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी का प्रभाव फिर से बढ़ गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम का तेवर काफी तल्ख था। इस तल्खी का प्रभाव शनिवार को भी पूरे दिन जारी रहा। इसी बीच रात करीब साढ़े सात बजे पहले बूंदाबांदी और करीब आठ बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरु हो गई, जो कभी तेज-धीमी आठ बजे तक जारी रही। सेवराई, सादात ब्लाक क्षेत्र के कई गांव और दिलदारनगर में ओले गिरे। आंधी और बादलों की गड़गड़ाहट से लोग सहमे रहे। आंधी से शहर में कई स्थानों पर छोटे-बड़े पेड़ गिर गए। कई लोगों के टिनशेड, छप्पर जहां उड़कर दूर जा गिरे, वही कई की डीटीएच की छतरी, सोलरप्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। मार्गों पर जल-जमाव होने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात में हुई बारिश से जहां मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं रविवार की सुबह तीखी धूप निकलने से फिर से उमस और गर्मी का प्रभाव बढ़ गया। सादात संवाददाता के अनुसार, आंधी से बूढ़नपुर गांव निवासी कांता राजभर का छप्पर गिरकर तहस-नहस हो गया। पशुओं के लिए बना टिनशेड उड़ गया। प्राथमिक विद्यालय डोरिया के पास सहित कई अन्य स्थानों पर छोटा-बड़ा पेड़ गिरा गया। बारिश के दौरान ओला भी गिरा। सेवराई संवाददाता के अनुसार, तेज आंधी-बारिश के दौरान ओला भी पड़ा। तेज हवा में जहां कई लोगों का टिनशेड उड़ गया। छत के ऊपर लगी डीटीएच, सोलर प्लेट आदि को खासा नुकसान पहुंचा। दुबिहा, रेवतीपुर, सुहवल, जमानिया, कासिमाबाद, मरदह, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, बहरियाबाद, शादियाबाद, खानपुर, सैदपुर, औड़िहार, नंदगंज, करंडा, जखनिया, देवकली, मतसा, सुहवल, गहमर, कठवामोड़, करीमुद्दीनपुर, बारा, बहादुरगंज क्षेत्र में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
मड़हा में दबने से बकरा की मौत
सेवराई। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में शनिवार की रात आई तेज आंधी-पानी से व्यापक क्षति हुई। बारा गांव निवासी शाहबाज खान का मड़हा गिर पड़ा उसमें बकरा दब गया। आनन-फानन में लोगों ने मड़हा को किसी तरह से हटाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद लोगों ने सूचना देकर पशु मित्र को बुलाकर आवश्यक कागजी कार्रवाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें