फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मनबढ़ों ने घर में घुसकर की मारपीट, दंपती को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के खेताबपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक घर में घुसकर मारपीट की। हमलावरों ने पति के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आई पत्नी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवन कुमार उपध्याय ने बताया की खेताबपुर निवासी अरुण सिंह का उनके पट्टीदार अमन सिंह से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि 28 जनवरी की सुबह करीब 8.30 बजे अमन सिंह ने अरुण सिंह के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसी रात करीब 12:30 बजे अमन सिंह अपने चार अज्ञात बाहरी साथियों के साथ अरुण सिंह के घर पहुंच गया।
हमलावर छत के रास्ते सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर के भीतर दाखिल हुए और सो रहे परिजनों पर हमला बोल दिया। आरोपी घर में घुसते ही गाली-गलौज करने लगे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। तलवार के प्रहार से जूली सिंह का दाहिना हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक तलवार बरामद की गई है। पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी अमन सिंह और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें