फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दादा के दाह संस्कार के लिए आए तीन पोते गंगा में डूबे, तलाश जारी

Mon, 01 Aug 2022 09:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

मऊ से अपने दादा के दाह संस्कार में आए तीन युवकों का गंगा में नहाते समय पैर फिसल गया। घटना की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करा दी गई। शाम तक तीनों युवकों की तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
गंगा में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ से दाह संस्कार में आए एक परिवार के तीन युवक रविवार को जिले के पोस्ताघाट पर नहाते समय गंगा में डूब गए। गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश कराई जा रही थी। मऊ के सरायलखंसी थानाक्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी विशाल सिंह (20), आकाश सिंह (18) और नितिन सिंह (22) अपने दादा शिव नारायण सिंह के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गाजीपुर श्मशान घाट आए थे। दाह संस्कार के बाद सभी परिजनों के साथ पोस्ताघाट पर स्नान करने लगे। गंगा में नहाते समय पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में जाने से डूब गए।
विज्ञापन


जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करा दी गई। शाम तक तीनों युवकों की तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने और बहाव के चलते युवकों की तलाश करने में परेशानी आ रही है।

तालाब में डूबने से मौत
भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गजाधरपुर गांव निवासी सत्येंद्र बनवासी (28) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह तालाब में हाथ पैर धोने के लिए गया और पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। भुड़कुड़ा कोतवाल राजू दिवाकर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें