फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के बिहार बार्डर से सटे कुतुबपुर तिराहे के पास पुलिस टीम ने रविवार को एक शातिर अपराधी को धर-दबोचा। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ। पकड़ा गया अपराधी दिलदारनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और बिहार के विभिन्न थानों में भी इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि अवैध शराब तस्करी रोकने के उद्देश्य से बिहार बॉर्डर के कुतुबपुर तिराहा के पास पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान सूचना मिली की एक शातिर अपराधी तमंचा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जा रहा है। सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए कुतुबपुर तिराहे के पास से पुलिस टीम उसको दबोचने का प्रयास करने लगी। इधर अपराधी ने टीम के सदस्यों पर तमंचा तान दिया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे धर-दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम साधु यादव निवासी फतेहपुर थाना दिलदारनगर बताया। बताया कि आरोपी के विरुद्ध यूपी-बिहार सहित विभिन्न थानों में दर्जनभर मामले पंजीकृत हैं। आरोपी दिलदारनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें