फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पीने से तीन साल के बच्चे की मौत, पिता और दादा अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के खतीबपुर गांव में रविवार की रात विषाक्त चाय पीने से तीन वर्षीय बालक सम्राट पुत्र अशोक की मौत हो गई। उसके पिता अशोक राम और दादा राजेंद्र राम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रविवार की रात गुड़, अजवाइन और अदरक की चाय बनी थी। इसे पीने के बाद सम्राट (3), उसके पिता अशोक (35) और दादा राजेंद्र (58) की तबीयत बिगड़ने लगी। तीनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने सम्राट को मृत घोषित कर दिया। अशोक व राजेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सम्राट चार-भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच गए। अशोक गांव राज मिस्त्री का काम करता है। वहीं थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें