सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र भदौरा बसुका मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग-124 सी रविवार की देर शाम तेज रफ्तार तीन वाहनों की एक-दूसरे में भिड़ंत हो गई। इससे राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि, गहमर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की बसुका मोड के पास सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक चालक भी इस हादसे की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के सुुचारू करवाया। कोतवाल ने बताया कि, अभी किसी की भी तरफ से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।