फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित पुरानीगंज भरटोली के पास पुलिस ने शनिवार को चोरों को धर- दबोचा। उनके पास से डीजे का तीन साउंड बॉक्स, इंवर्टर, बैटरी सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया। पूछताछ के बाद तीनों चोरों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बहादुरगंज स्थित पुरानीगंज भरटोली के पास घेराबंदी कर तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चोरी के तीन साउंड बॉक्स, एक फोर मशीन, एक स्टेप्लाइजर, टेम्पर ग्लास 30 पीस, दो स्मार्ट फोन का चार्जर, निक बैंड, ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफोन, नौ पीस एयर फोन, एक बैटरी, एक इंवर्टर बरामद किया गया। पुलिस के हत्थे चढ़े सभी चोर किशोर हैं। उपनिरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि बीते 19 मार्च को भैसड़ा मौजपुर और बंकाखास निवासी अनूप मौर्या ने बीते 29 मार्च को चोरी की जानकारी दी थी और मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों को चिन्हित करने और दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक सुनील दुबे, अभिनाश मणि तिवारी, आफताब खान, सुनील शुक्ला, नागेंद्र साह, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें