फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता पाए जाने पर कोटे की तीन दुकानें निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। पूर्ति विभाग ने अनियमितता के आरोप में कोटे की तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया है। खानपुर थाना क्षेत्र के कोड़री और गौरी गांव के कोटे की दुकान अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दी गई। इसी प्रकार सादात थाना क्षेत्र के दलिपराय पट्टी गांव की दुकान को भी निलंबित कर दिया गया है। सैदपुर के खाद्य निरीक्षक विजय पाल ने बताया कि कार्ड धारकों द्वारा कम राशन दिए जाने और अनैतिक रूप से अतिरिक्त धन की मांग किए जाने की शिकायतें कई कोटेदारों की मिल रही थी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि कोटेदार अंगूठा निशान लेकर कई दिनों तक बेवजह दौड़ाते हैं और प्रति यूनिट निर्धारित अनाज से भी कम अनाज देते हैं। कार्ड धारकों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सैदपुर अनिरुद्ध प्रताप सिंह द्वारा सभी शिकायत वाले कोटेदारों की दुकानों की जांच कराई गई। उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। कुछ और जगहों की शिकायतें मिली हैं जहां जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें