फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती तक चलेगा ज्ञापन दो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में एक आपातकालीन बैठक अंधऊ पावर हाउस पर रविवार को हुई। इसमें जिला संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन और हड़ताल पर जाने के पहले बिजली कर्मी सांसदों एवं विधायकों को ज्ञापन देंगे। ज्ञापन दो अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी की जयंती तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 सितंबर से प्रारंभ हो रहे ज्ञापन दो अभियान के अंतर्गत बिजली कर्मी पूरे प्रदेश में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों एवं विधानसभा तथा विधान परिषद के सदस्यों को निजीकरण के विरोध में ज्ञापन देंगे। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यानाकर्षण करते हुए अपील किया कि महामारी के दौरान कोरोना योद्धा की तरह निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने वाले बिजली कर्मियों पर भरोसा रखा जाए। निजीकरण का प्रस्ताव निरस्त किया जाए। जिला सह संयोजक शिवम राय ने कहा कि समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों के 21 सितंबर से प्रांतव्यापी दौरे प्रारंभ हो रहे हैं। बैठक में सह संयोजक शत्रुघ्न यादव, संतोष मौर्य, पंकज जायसवाल, तपस कुमार, अविनाश सिंह, चित्रसेन प्रसाद, रवि चौरसिया, अरविंद कुशवाहा, संतोष कश्यप, संदीप, वीरेंद्र पासवान, प्रवीण सिंह, अजय विश्वकर्मा, अश्विनी सिंह, सुरेश सिंह, अनुराग सिंह, गुप्तेश्वर राम, रविंद्र यादव, विनय तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें