फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हादसों में ट्रक चालक सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हादसों में ट्रक चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हुरमुजपुर हॉल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से कुत्तुबपुर निवासी ट्रक चालक बल्लभ यादव (40), पेड़ से टकराकर बाइक सवार अमिरहां गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद (37) और छत से गिरकर मानसिक रूप से कमजोर मेवंती देवी (20) की मौत हो गई।
विज्ञापन

बहरियाबाद थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर हॉल्ट के पास शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मृतक की शिनाख्त शादियाबाद थाना के कुत्तुबपुर बल्लभ यादव (40) के रूप में हुई है। बल्लभ यादव मुंबई में ट्रक चलाते थे।
वह दो दिन पहले ही घर आए थे। घटना से मृतक की मां राधिका और पत्नी लालमुनी देवी के साथ पुत्र- पुत्रियों के रोने बिलखने से दरवाजे पर भीड़ जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

इधर सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में अमिरहां गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद (37) को सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी पहुंचाया। जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक परिवार में पांच बहनों और दो भाइयों में चौथे नंबर पर थे। कोतवाल वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। दुबिहा: करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि पहराजपुर निवासी रामाधार ने बताया कि पुत्री मेवंती मानसिक रूप से बीमार थी। बीते 12 फरवरी को छत से गिरकर घायल हो गई थी इलाज के दाैरान मौत हो गई। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें