फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिला के साथ तीन लोग गए थे करंडा ताल, विवाद में रेत दिया था गला

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा ताल में ट्यूबवेल के पास अधमरी हालत में मिली महिला का इलाज वाराणसी में चल रहा है। इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के साथ तीन युवक गए थे।
विज्ञापन

मौके पर किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्से में उन्होंने महिला का गला रेत दिया और वहीं छोड़कर भाग गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में एक अलग तरह की कहानी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस मामले की तह तक जाने में लगी है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि महिला के साथ तीन युवक करंडा ताल गए थे, जो किसी बात को लेकर उससे उलझ गए। बात बढ़ने पर आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। गला रेता होने के कारण महिला ठीक से बोल नहीं पा रही है। हालांकि महिला से मिले सुराग के आधार पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस घायल महिला के बोलने का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घर के लोग ट्राॅमा सेंटर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें