फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मैजिक को टक्कर मार पलटी पिकअप, तीन की मौत, 9 घायल; किशोरी की हालत गंभीर

Sat, 15 Jun 2024 09:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप चालक अभिषेक को हिरासत लेकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त पिकअप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के महेगवां गांव के पास शनिवार को वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर खड़ी मैजिक में पीछे से टक्कर मार अनियंत्रित पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में तीन मौत हो गई, जबकि 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। एक किशोरी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र स्थित जमालपुर गांव निवासी सलमान (12), फिरोज (42), अरशद (20), साइना (8), सलीम (30), भोला अहमद (65), करामद (40), बेलाल (18), अनारूल (55), आयुब (25), शमशुद्दीन (65) शुक्रवार को पिकअप पर 20 बकरा लेकर बिक्री के लिए वाराणसी गए थे। शनिवार को सभी लौट रहे थे। 

पिकअप कुसम्ही दोहरीघाट निवासी अभिषेक (23) चला रहा था। महेगवा गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर पिकअप किनारे खड़े माल वाहक मैजिक में पीछे से टक्कर मारकर सड़क पर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


राहगीरों एवं पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से डॉक्टरों ने दो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। वहीं पिकअप चालक अभिषेक का उपचार कराकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं सात घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल व तीन को मऊ जिला अस्पताल रेफर दिया। 

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान भोला अहमद (65) और आयुब (25) की मौत हो गई। जबकि साइना (8) को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इधर इलाज के दौरान मऊ जिला अस्पताल में अरशद (21) की मौत हो गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि हादसे में तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें