थाना क्षेत्र के मधुबन चौराहे पर रविवार की भोर पुलिस टीम ने तीन शराब तस्करों को धर-दबोचा। साथ ही दो बोरी में 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और एक बाइक बरामद की गई। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। भोर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने तीन तस्करों को धर-दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना व्नाम यशवंत यादव ग्राम गुरैनी थाना शादियाबाद, पंकज यादव निवासी मरदानपुर कोतवालीभुड़कुड़ा एवं मनोज यादव निवासी मरदानपुर कोतवालीभुड़कुड़ा बताया। उनके पास से दो बोरी में 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (36 लीटर) औरएक बाइक भी बरामद की। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बिरनो संतोष कुमार, उपनिरीक्षक राकेश सिंह (प्रभारी एसओजी), हेड कांस्टेबल अभिषेक यादव , कांस्टेबल अशोक निर्मल, कांस्टेबल राहुल यादव आदि मौजूद रहे।