फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग का गेट बंद करते समय टूटा बूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड पर स्थित भदौरा रेलवे क्रासिंग संख्या 84- बी का बूम रविवार की दोपहर बंद करते समय अचानक टूट गया। यह संयोग रहा कि बूम के नीचे कोई नहीं था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के मैकेनिक दोपहर बाद पहुंचे और बूम की मरम्मत में जुट गए। हालांकि, देर शाम तक बूम को ठीक नहीं किया जा सका था। इस दौरान स्लाइडिंग बूम के जरिए ट्रेनों का परिचालन कराया गया। गेटमैन विनोद कुमार ने बताया कि लगभग दो बजे थ्रू ट्रेन आने की सूचना पर वह गेट बंद कर रहे थे, तभी अचानक बूम टूट गया। कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर सहित कंट्रोल रूम को दे दी गई है। हालांकि ट्रेनों के परिचालन पर इसका कोई असर नही पड़ा है। स्लाइडिंग बूम के जरिए ट्रेनों का परिचालन कराया गया। आए दिन बूम टूटने से लोगों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए इसे मजबूत बनाने की मांग की है। कहां कि अगर जल्द ही इसे सही तरीके से नहीं लगाए क्या तो कभी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें