फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालक के घर से तीन लाख के गहने और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के चंद्रा कॉलोनी स्थित बंद मकान से चोरों ने सात हजार नकदी और तीन लाख रुपये का आभूषण उड़ा दिया। सोमवार को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालक राजीव चतुर्वेदी शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रा कालोनी स्थित मकान में परिवार के साथ रहते हैं। रात में उनके कर्मचारी भी सोने के लिए मकान में आते हैं। रामनवमी पर राजीव परिवार के साथ अपने गांव ढढ़नी चले गए थे। रोज की तरह रात में सोने के लिए दो-तीन कर्मचारी पहुंचे। मेन गेट का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि सभी कमरों के दरवाजे का ताला टूटा था। कमरे में रखी आलमारी खुली और इधर-उधर सामान बिखरा था। उन्होंने इसकी जानकारी एजेंसी संचालक को दी। रात में ही राजीव मकान पर पहुंचे। उन्होंने सामानों की जांच किया तो पता चला कि सात हजार नकदी के साथ ही करीब तीन लाख के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी लेते हुए छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें