फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय संचालक सहित तीन को मारपीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव के बाद आये एक्जिट पोल से जुड़ी चर्चा के दौरान मंगलवार को दो पक्षों के बीच वाद विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में सादात नगर के वार्ड संख्या आठ के पूर्व सभासद एवं स्कूल संचालक ओमप्रकाश चौबे को गंभीर चोट आई। जबकि दो अन्य लोगों भी घायल हो गए। सीएचसी पर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकों ने ओमप्रकाश चौबे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की तहरीर पर शिकारपुर गांव के दो युवकों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सादात नगर के वार्ड नंबर आठ निवासी ओमप्रकाश चौबे उर्फ पिंटू की डोरिया गांव के पास विद्यालय है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात चोरों ने विद्यालय की खिड़की के साथ ही यहां लगे लोहे के एंगल को तोड़ दिया था। मंगलवार की सुबह उसकी मरम्मत करा रहे थे। उसके साथ छोटा भाई आलोक उर्फ सोनू और पुत्र नवनीत चौबे भी मौजूद थे। इस दौरान पड़ोस के गांव शिकारपुर के कुछ लोग मौजूद थे। दोनों के बीच एक्जिट पोल को लेकर चर्चा चल रही थी। बात बढ़ते बढ़ते कहासुनी और मारपीट तक पहुंच गई। बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ ही देर बाद शिकारपुर गांव के कुछ युवक लाठी डंडे से लैस होकर पहुंचे और स्कूल संचालक समेत उसके भाई व पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि घायल स्कूल संचालक की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर शिकारपुर निवासी अभय यादव एवं प्रदीप यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें