फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो बाइकों की टक्कर में दो किशोरों सहित तीन की मौत

विज्ञापन
मुबारकपुर हरतरा में विजय कुमार उर्फ रोलू की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
सादात/भीमापार (गाजीपुर)। सादात थाना क्षेत्र के टांडा चट्टी के पास बृहस्पतिवार की रात लगभग 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें शनि कुमार (17), दीपक यादव (17) और विजय उर्फ रोलू राजभर (18) की मौत हो गई। वहीं, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जान गंवाने वाले दोनों किशोर शादियाबाद में उर्स में जा रहे थे। सादात थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि मुबारकपुर हरतरा गांव निवासी शनि कुमार, दीपक यादव और शुभम कुमार एक ही बाइक से रात 11 बजे शादियाबाद स्थित एक मजार पर आयोजित उर्स में शामिल होने जा रहे थे। इधर, उसी उर्स से एक ही बाइक से बहरियाबाद थाना क्षेत्र के आसपुर खुमिया गांव निवासी विजय उर्फ रोलू राजभर, अखिलेश राजभर और अजीत राजभर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


टांडा चट्टी पर तेज रफ्तार दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मुबारकपुर हरतरा निवासी शनि कुमार, दीपक यादव और बहरियाबाद के आसपुर खुमिया निवासी विजय उर्फ रोलू राजभर की मौत हो गई। वहीं, अखिलेश राजभर, अजीत राजभर और शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। सादात थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घायलों का उपचार वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें