फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन बाइकों की टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव में शुक्रवार की शाम तीन बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखवापुर निवासी अरविंद कुमार (35) बाइक से कठवामोड़ आ रहे थे। उनके पीछे बाइक से नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी श्यामजी यादव व रवि कुमार आ रहे थे।
विज्ञापन

रफ्तार अधिक होने के कारण दोनों बाइक में टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे बरेसर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी सबदयाल (60) अपनी मोपेड बाइक लेकर टकरा गए। घटना में चारों लोग घायल हो गए। पुुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां अरविंद की मौत हो गई जबकि अन्य का उपचाल चल रहा है। थानाध्यक्ष नोनहरा धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तीन बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें