खेल छात्रावास में चयनित---मो. मारूफ। स्रोत- परिजन
गाजीपुर। जिले के दो एथलीटों का चयन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावास वाराणसी और एक का चयन साई छात्रावास वाराणसी के लिए हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही इनके परिजनों के साथ ही साथी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
खेलों इंडिया के जिला प्रशिक्षक विजय ने बताया कि, रेवतीपुर विकासखंड क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी आरती यादव 800, 1500, 3000 और क्रॉस कंट्री की धावक है। इसका चयन वाराणसी के साई स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ है। खैरूल्लाहपुर इनरवां गांव निवासी मो. मारूफ और फुल्लनपुर निवासी यशवीर प्रताप सिंह का चयन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावास वाराणसी के लिए हुआ है। मो. मारूफ 100 व 200 मीटर और यशवीर प्रताप सिंह 200 और 400 का धावक है। संवाद
खेल छात्रावास में चयनित---मो. मारूफ। स्रोत- परिजन
खेल छात्रावास में चयनित---मो. मारूफ। स्रोत- परिजन