फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाही न देने की धमकी, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के महिपालपुर गांव निवासी रवींद्र यादव को गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा फोन पर धमकी और मारपीट करना महंगा पड़ा। पुलिस ने इसे संज्ञान लेते हुए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रवींद्र के मोबाइल पर बीते छह मई की सुबह गांव के ही कुछ लोग फोन करके धमकी दिए थे। उसे कहा गया कि एक मुकदमे में गवाही करने से मुकर जाओ। जब उसने इंकार किया, तो गाली -गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कुछ देर बाद ही आधा दर्जन लोग गोलबंद होकर रवींद्र यादव के घर पर आकर और लाठी- डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए थे। बीच बचाव करने पहुंची रवींद्र की पत्नी निशा देवी को भी मारने लगे। शोरगुल सुनकर अगल बगल के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद पीड़िता ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इस सबंध में थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुक़दमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें