जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष पंकज महाराज यात्रा लेकर रविवार को महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में पहुंचे। जहां आयोजित सत्संग समारोह में आए हुए जनमानस को संबोधित करते हुए कहा जब परमात्मा दुनिया को रोशनी देना चाहता है,तो वह किसी संत - फकीर के जरिए अपना भेद प्रकट करता है। सौभाग्य से हम सबको देव दुर्लभ मनुष्य शरीर मिला है। समय रहते अपनी जीवात्मा के कल्याण के बारे में विचार करें।
उन्होंने कहा कि संत - महात्मा त्रिकालदर्शी होते हैं। यदि हम लोग उनके वचन - वाणियों को मान लेंगे, तो आने वाले खराब समय से बच जायेंगे। मिली नर देह यह तुमको, बनाओ काज कुछ अपना। पचो मत आय यहि जग में जानियो रैन का सुपना। पंक्ति को उद्धृत करते हुए महाराज जी ने कहा कि यह नर शरीर इसलिए मिली हुई है कि समय रहते हुए संत-महात्मा, फकीर की खोज करें। इस मौके पर बाबूराम यादव ,संतराम चौधरी , विजय पाल सिंह, मृत्युन्जय झा, बीबी दोहरे, प्रबंध समिति के सदस्य अनुप कुमार सिंह, भरत कुमार टी मिस्त्री, सतीश, जंगबहादुर यादव आदि उपस्थित रहे।