फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की टंकी लगवाई, गांव की प्यास फिर भी न बुझ पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की हर घर जल हर घर नल योजना सफल होती नहीं दिख रही है। विकासखंड की धरवां कला ग्राम पंचायत में लाखों की लगात से स्थापित जल निगम की पानी टंकी पिछले तीन महीने से खराब है। जिससे ग्राम पंचायत में पानी की आपूर्ति पुरी तरह से ठप है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कर आपूर्ति बहाल करने की मांग किया है। मालूम हो कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार इस समय लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपए की लागत से पानी टंकी एवं पंप हाउस लगाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार अपनी सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक हर घर जल हर घर नल के द्वारा सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना चला रही है। कासिमाबाद विकासखंड के धरवार कला ग्राम पंचायत में पिछले एक वर्ष से संचालित इस योजना में लाखों रुपये की लागत से पानी टंकी की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों की मानें तो पिछले मार्च माह से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है।
आरोप है कि पंप हाउस का मोटर जल गया है जिसे अभी तक बदला नहीं गया है । लगभग पांच हजार आबादी वाले इस ग्राम पंचायत में वैसे तो सभी के घर में निजी हैंडपंप लगा हुआ है, लेकिन जब से यह पानी टंकी पानी की आपूर्ति शुरू की है अधिकांश घरों में इसका कनेक्शन हो गया है। पानी का कनेक्शन लेने के बाद ग्रामीणों को कभी एक महीना सुचारू रूप से पानी नहीं मिला । ग्रामीणों का आरोप है कि एक छोटी मोटी खराबी के चलते भी एक एक पखवाड़े तक पानी की आपूर्ति नहीं होती है । इस समय मोटर जलने से पिछले तीन महीने से आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है । जल निगम के अधिशासी अभियंता से लेकर ग्राम प्रधान और खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया गया है लेकिन किसी पर कोई असर नहीं पड़ा और आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करा कर इस प्रचंड गर्मी में बंद आपूर्ति को शीघ्र बहाल कराने की मांग किया है।
विज्ञापन

पानी नहीं मिलने से हम गरीबों को सबसे ज्यादा परेशानी है। होली के समय से ही आपूर्ति बंद है । हम गरीबों को इस भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसना पड़ रहा है । इसको सही से चालू कराना चाहिए ।
चंद्रावती देवी निवासी धरवार कला
जल निगम के द्वारा स्थापित यह पानी टंकी और पंप हाउस जब से ठेकेदारी प्रथा में गया है इसकी हालत दयनीय हो गई है। इस नई योजना में करोड़ों रुपए की लागत लग गई है । फिर भी लोगों को पानी समय से नहीं मिल पा रहा है।
परवेज अहमद निवासी धरवार कला
हमारे घर में एक छोटा हैंडपंप भी नहीं है। जब से इस पानी टंकी से पानी की आपूर्ति हो रही है हमारा पूरा परिवार इसी पर आश्रित हो गया है। पिछले तीन महीने से आपूर्ति मोटर खराब होने से बंद है। ग्राम प्रधान से लेकर बीडीओ तक से शिकायत किया गया है। कोई समस्या का समाधान नहीं करा रहा है।
मासूम खान निवासी धरवार कला
पानी टंकी के स्थापना के बाद सभी से मार्जिन मनी का पैसा जमा करा लिया गया है। उसके बाद भी अभी बहुत से लोग कनेक्शन के लिए परेशान हैं । जिनको कनेक्शन मिल गया है उन्हें समय से पानी नहीं मिल रहा है । इस प्रचंड गर्मी में हम सभी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र बिंद निवासी धरवार कला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें