सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा यूनियन बैंक बड़ी नहर के पास स्थित एक निजी मैरिज हॉल से चार बड़े साउंड बॉक्स चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देने के लिए चोरों ने टेंट की सीढ़ी को दीवाल के सहारे टिककर खेतों के रास्ते फरार हो गए। सुबह शौच के लिए जा रहे लोगों ने खेतों पर साउंड बॉक्स का खोल देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। धीरे-धीरे लोगों की भारी भीड़ जुट गई
लोगों ने घटना की सूचना मैरिज हॉल संचालक एवं टेंट मालिक को दी। पीड़ित टेंट मलिक ने बताया कि एक-एक साउंड बॉक्स करीब 20-25 हजार रुपये का था। चोरों के द्वारा चार साउंड बॉक्स ले गए हैं। टेंट मलिक ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत गहमर कोतवाल अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।