फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ग्राम प्रधान के घर लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर

विज्ञापन
थनईपुर ग्राम प्रधान के मकान के कमरे में टूटी आलमारी व बिखरे सामान। संवाद
विज्ञापन
बरेसर। नोनहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा थनईपुर में बृहस्पतिवार रात ग्राम प्रधान विजय चौधरी के घर चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। चोर छत के सहारे घर में घुसे और दो कमरों व एक आलमारी का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ग्राम प्रधान विजय चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। उन्होंने तुरंत अपने बेटे अखंड कुमार को फोन कर घर में किसी के होने की सूचना दी और शोर मचाया। अखंड कुमार ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और परिवार के सभी सदस्यों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए गए थे। दरवाजे खोलने के बाद जब सभी लोग बाहर निकले तो देखा कि दो कमरों के ताले टूटे हुए हैं। साथ ही घर में रखे पांच बक्से और एक आलमारी का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर भाग गए।
विजय चौधरी ने बताया कि घर की छत पर बनी सीढ़ी पर दरवाजा नहीं लगा है, इसी रास्ते से चोर छत के सहारे घर में दाखिल हुए। चोरी गए जेवरात उनके भतीजे कुलदीप कुमार की शादी के लिए बनवाए गए थे। इसके अलावा बड़ी भाभी द्वारा गाय-भैंस बेचकर रखे गए करीब दो लाख रुपये नकद भी चोर उठा ले गए। थाना नोनहरा प्रभारी संतोष कुमार पाठक ने बताया कि धर्मदेव चौधरी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें