लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में मंगलवार की रात चहारदीवारी फांदकर चोर घर में घुसे गए। चोरों ने दो सोने के झुमके, दो चांदी के पायल और स्मार्ट फोन लेकर फरार हो गए।
सद्दोपुर गांव निवासी अनील यादव रात के समय खाना खाने के बाद कमरे में सो रहे थे। घर के चाहरदीवारी फांदकर चोर मकान के अंदर घुस गए और आभूषण एवं मोबाइल लेकर फरार हो गए। बुधवार को पीड़ित अनिल यादव ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद