फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चोरों ने खंगला घर, 50 हजार के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र करदह कैथवली नवपुरा गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने घर को खंगाला। चोरों ने पांच हजार नकदी समेत 50 हजार के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामी की ओर से थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रात में अखिलेश यादव परिवार संग भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने आलमारी व बक्से में रखे 50 हजार रुपये के आभूषण व 5 हजार नकदी चुरा लिया। अगले दिन शुक्रवार को सुबह उठने के बाद अखिलेश यादव व उनके परिजनों को चोरी की घटना के बारे में जानकारी हुई। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें