फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने यू-ट्यूब को बनाया गुरु : मुखौटा लगाकर करते थे चोरी, UP के कई थानों में 50 से ज्यादा FIR; लगा गैंगस्टर

Tue, 17 Dec 2024 01:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News :  यूपी के गाजीपुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज में भी मुकदमे दर्ज हैं। बताया है कि सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए दोनों मुखौटा लगा कर चोरी करते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों चोर, यही मुखाैटा पहन करते थे चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुखौटा लगाकर चोरी करने के दो आरोपियों को जंगीपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को ताजपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों मुखौटा लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। तमंचा भी रखते थे और ठंड न लगे, इसलिए पिकअप का उपयोग करते थे। चोरी का तरीका यू-ट्यूब से सीखा था। आरोपियों के खिलाफ गाजीपुर के साथ ही मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज में भी मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


सीओ सिटी सुधाकर पांडेय ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया आरोपी सिंटू उर्फ विनोद राम और प्यारे लाल प्रजापति एक ही गांव मीरपुर ओड़ासन के निवासी हैं, जो बहरियाबाद थाना क्षेत्र में पड़ता है। आरोपियों ने हाल ही में जंगीपुर और मुहम्मदाबाद इलाके में शराब, किराने की दुकान सहित तीन स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 

थानाध्यक्ष जंगीपुर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। बताया है कि सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए दोनों मुखौटा लगा कर चोरी करते थे। चोरी करने की तरीका यू-ट्यूब से सीखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों बाैर बरामद सामान की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
वाहन चेकिंग के दौरान हुए गिरफ्तार
सीओ सिटी सुधाकर पांडेय ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही थी। सुबह जंगीपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ताजपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग हो रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की पिकअप आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने जब पिकअप सवार दो लोगों की तलाशी ली तो 65,800 रुपये नकदी, चोरी का सामान, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, सिन्टू (26) उर्फ विनोद राम पर गाजीपुर में आठ, देवरिया, प्रयागराज, मऊ के थाने में एक-एक और वाराणसी में दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर गाजीपुर के बहरियाबाद थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। 

प्यारे लाल प्रजापति (45) पर 43 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें आजमगढ़ में 15, गाजीपुर में 11, मऊ में 13 और वाराणसी में चार मुकदमे दर्ज हैं। इसमें मऊ के मोहम्मदाबाद और गाजीपुर के बहरियाबाद थाने में गैगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें