फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने हजारों रुपये नगदी और आभूषण पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया मोड़ के पास बारात जाने से पूर्व चोरों ने बृहस्पतिवार की देर रात हजारों रुपये नगदी सहित लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

करहिया गांव निवासी महेंद्र लाल श्रीवास्तव बकैनिया महादेवा मोड़ के पास मकान बनवाकर कई वर्षों से परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को उनके लड़के जितेंद्र लाल श्रीवास्तव का बरात जाना था। परिवार के सदस्यों के द्वारा मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच देर रात चोर घात लगाकर घर में दाखिल हो गए और घर के कमरे में रखा हजारों रुपये नकदी, लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिवारी जनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई ।इसी बीच किसी ने पास के ही खेत में सामान बिखरे होने की सूचना दी। पीड़ित परिवार ने देखा तो नगदी सहित जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब थे, जबकि कुछ कपड़े और बैैग वहां फेके पड़े थे। पीड़ित महेंद्र लाल श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें