फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन लाख के आभूषण पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुर्की कला गांव स्थित एक मकान को चोरों ने शनिवार की रात निशाना बनाते हुए तीन लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी शमीम अहमद देर शाम परिजनों के साथ घर में खाना खाकर सो रहे थे। देर रात चोर मकान के पिछले लगे खिड़की को काटकर कमरे में घुस गए। चोरों ने बक्से और आलमारी का ताला तोड़कर आठ तोला सोना एवं 61 तोला चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिजनों की नींद टूट तो कमरे में बिखरे सामान के साथ बक्से और आलमारी का ताला टूट देख शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ दरवाजे पर लग गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन के बाद रवाना हो गई। पीड़ित शमीम अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें