फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचने को लेकर आपस में भीड़े घराती-बराती

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव में शनिवार की रात नाचने को लेकर घराती और बराती में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और देख-रेख में शादी संपन्न कराया।
विज्ञापन

भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी गोलू शर्मा की बारात नसीराबाद गांव पहुंची। लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों का सादर सत्कार किया। इधर नशे में धुत बाराती और घराती पक्ष के कुछ मनचले युवक नाचने को लेकर आपस में भीड़ गए। मारपीट देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बराती और घराती पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के देख रेख में शादी संपन्न हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शादी संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें