फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बाइक व अन्य सामान पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के मुस्लिमपुर और कोरियाडीह सम्मनपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने बाइक व मस्जिद का ताला तोड़कर बैटरी, इन्वर्टर और माइक पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोरियाडीह सम्मनपुर गांव में रात में आजम कुरैसी के बरामदे में खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर चोर उड़ा ले गए। सुबह जब बाइक नहीं मिली तो पीड़ित के होश उड़ गए। इसकी लिखित सूचना थाने में दी। वहीं दूसरी घटना मुस्लिमपुर गांव में स्थित मस्जिद का ताला तोड़ कर उसमें रखे बैटरी, इन्वर्टर और माइक मशीन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। ग्राम प्रधान जाहिद हुसैन ने इसकी सूचना थाने को दी। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें