फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दीपोत्सव पर्व पर 24 घंटे होगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दीपावली पर्व पर जिले के लोगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। आपूर्ति में किसी तरह की बाधा से निपटने के लिए अधीक्षण अभियंता, नगर के कार्यालय में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिले में दीपावली समेत अन्य त्योहारों के दौरान बिजली की मांग में वृद्धि होती है। इस कारण आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा से बचने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में तीन पालियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि 24 घंटे निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पहली पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और तीसरी पाली रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इंजीनियरों व सहायकों की टीम की निगरानी में संचालित होगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 9453047253 जारी किया गया हैं। इस नंबर पर उपभोक्ता बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में दीपावली समेत अन्य त्योहारों में 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी। इसके लिए विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। समन्वय स्थापित कर विद्युत आपूर्ति की स्थिति की दैनिक रिपोर्ट जोन और डिस्कॉम स्तर के कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं।-गोपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें