फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सेतु की रेलिंग टूटी, किसी वाहन के गिरने की आशंका

विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद सेतु पर टूटी रेलिंग देखते लोग। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के गंगा नदी पर बने शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार को सुबह लोगों ने रेलिंग टूटी देखी। साथ ही कुछ हिस्सा टूटकर हवा में झूल रहा था। राहगीर व आस-पास के लोगों ने आशंका व्यक्त किया कि कोई वाहन रेलिंग तोड़ते हुए कहीं नदी में समा तो नहीं गई है। इधर पुलिस छानबीन में जुट गई। शाम करीब तीन बजे टूटी रेलिंग को पुलिस ने जोड़वाकर दुरुस्त करा दिया। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह राहगीरों एवं आस-पास के लोगों से सूचना मिली कि गंगा सेतु की रेलिंग टूटी है। ऐसा लग रहा है कि कोई वाहन नदी में गिर गया है। हालांकि छानबीन में पता चला कि घटना स्थल पर पहिये का कोई निशान नहीं दिखाई दे रहा था। इधर सेतु से गुजर रहे लोगों की नजर टूटी रेलिंग पर पड़ी तो वहां भीड़ लग गई। कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल के निरीक्षण में किसी टायर का छाप भी नहीं दिखाई पड़ रहा है। पानी ज्यादा है। ऐसे में गाेताखोर से तलाश कराना मुश्किल लग रहा है। नाव से जालकर डलवाकर दिखवाया जाएगा कि आखिरकार गंगा में क्या गिरा है। आशंका यह भी है कि किसी वाहन से रेलिंग टूटी हो और फिर चालक वाहन लेकर निकल गया हो। हालांकि सभी बिंदुओं से छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें