फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय खुलने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल रहा

विज्ञापन
कारोना के कारण बंद स्कूल सोमवार को खुले। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संकट के कारण बंद चल रहे कक्षा नौ से ऊपर के सभी शिक्षण संस्थान कोरोना गाइडलाइन के साथ सोमवार को खोल दिए गए। लंबे अंतराल के बाद विद्यालय खुलने एवं स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर के बाद छुट्टी होने के संदेह में उहापोह के बीच विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पचीस से पचास प्रतिशत तक ही रही। बावजूद इसके जिले के विभिन्न विद्यालयों में पहले दिन कक्षाएं संचालित हुईं। विद्यालय खुलने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी आदेश के बाद कोरोना गाइडलाइन तथा मास्क की अनिवार्यता एवं कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के साथ सोमवार को जिले के हाईस्कूल एवं इससे ऊपर के शिक्षण संस्थान खुलने के बाद पहले दिन उपस्थिति संतोषजनक रही। अधिकांश विद्यालयों में उपस्थिति पचीस से पचास प्रतिशत तक रही। कुछ विद्यालयों में उपस्थिति इससे भी बेहतर रही। विद्यालय पहुंच कर छात्र-छात्राएं प्रसन्न थे। कार्यालय और कक्षों को सैनिटाइज किया गया था। कई विद्यालयों में प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्कैनर से विद्यार्थियों का तापमान नाप कर विद्यालय में प्रवेश करने दिया जा रहा था। वहीं बगल में सैनिटाइजर एवं प्राथमिक चिकित्सा पेटिका रखी थी। छात्र-छात्राएं सैनिटाइजर का प्रयोग कर कक्षाओं में जा रहे थे। कक्षों में फर्नीचर के बीच की दूरी बढ़ा दी गई थी। छात्र-छात्राओं ने मास्क लगा रखे थे। जो विद्यार्थी बिना मास्क के पहुंचे थे उन्हें विद्यालय की तरफ से डिस्पोजल मास्क दिए गए। साथ ही अगले दिन से मास्क के साथ आने की हिदायत दी गई। शिक्षकों ने अध्यापक कक्ष में बैठकर जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को आनलाइन पढ़ाया। सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिव बचन पांडेय ने कहा कि अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर कोर्स को पूर्ण किया जाएगा ताकि परीक्षा में बेहतर परिणाम आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें