फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की उपस्थिति स्कूलों में शत-प्रतिशत होनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की उपस्थिति स्कूलों में शत-प्रतिशत होनी चाहिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक मंगलवार को महुआबाग स्थित बीएसए कार्यालय में हुई। इसमें बीएसए हेमंत राव ने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली को बदल दें। सर्व शिक्षा अभियान को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए शिक्षकों की उपस्थिति स्कूलों में शत-प्रतिशत होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों की रंगाई-पुताई एवं अन्य मरम्मत के कार्य शीघ्र पूरा करा लिया जाए। खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर पर सभी शिक्षकों की बैठक आयोजित करके यह जानकारी हासिल कर ली जाए कि उनके क्षेत्र के शिक्षकों की किस प्रकार की समस्या है जिसके लिए उन्हें जिला मुख्यालय आना पड़ता है। शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण ब्लाक स्तर पर ही किया जाए। अनावश्यक रूप से जिला कार्यालय का चक्कर लगाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसके जिम्मेदार खंड शिक्षा अधिकारी भी होंगे। उन्होंने कहा कि अपने-अपनेे ब्लाक क्षेत्र में इस वर्ष बने सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की गुणवत्ता की जांच 15 दिन के भीतर पूरी कर रिपोर्ट कार्यालय को प्रेषित करेंगे। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को यह भी चेतावनी दी कि जांच रिपोर्ट देने में हीलाहवाली करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। इस अवसर पर प्रभाकर यादव, अशोक कुमार, सुनील सिंह, राजेश सिंह, राजेश यादव, मनोज शर्मा, सुदामा, अवनीश राय, रमेश श्रीवास्तव, कल्पना, प्रीति, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव सभी बीईओ उपस्थित थे। इसके अलावा प्रदीप कुमार एवं अनुपम गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें